कोरों ना योद्धाओं को नमन
        हम जीत जाएँगे
इस संकट विकट परिस्थिति में,
जो नित नित सेवा करते है ।

अपने हित को भूलकर ,
जो मानव हित पर चलते है ।
दिन रात नही होती उनकी ,
हर पल तत्पर रहते है ।
धन्य है इनकी देशभक्ति ,
इनके कारण हम है सुरक्षित ।
हृदय से नमन है उनको ,
जीवन देते है जो जन जन को ।
डॉक्टर , नर्स ,पुलिस ,प्रशासन और सेना , ये है हमारे देश का गहना ।
क़र्ज़ इनका ना उतार पाएँगे ,
इन्ही के दम पर हम
जीत जाएँगे ।










                        ।उपमा शर्मा 

Comments